*पुराने कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधान नन्हे लाल राठौर का निधन*

पुराने कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधान नन्हे लाल राठौर का निधन


रिपोर्ट मनोज गुप्ता दातागंज


पूर्व प्रधान नन्हे लाल राठौर का बीमारी के चलते लंबे इलाज के  दौरान उनका निधन हो गया
आपको बताते चलें कि पूर्व प्रधान नन्हे लाल राठौर बड़े ही नेक दिल इंसान थे वह दातागंज के ग्राम हासिमपुर के कई बार प्रधान रहे वर्तमान में उनकी पुत्रवधू प्रधान है नन्हे लाल का परिवार कांग्रेस से पांच बार विधायक रही श्रीमती संतोष कुमारी पाठक का बहुत ही करीबी परिवार रहा है संतोष कुमारी पाठक के बड़े पुत्र कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता डॉ शैलेश पाठक आज भी उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आते हैं पूर्व प्रधान नन्हे लाल राठौर का अंतिम संस्कार हसिमपुर स्थित उनके अपने निजी खेत में कराया गया डॉ शैलेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर बड़े ही दुखी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। वही दूसरे गाँव करनपुर निवासी समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव (फौजी) के पुत्र विनोद यादव आयु 30 बर्ष का शव दातागंज स्थित मकान पर फंदे पर लटका मिला जिसका अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव करनपुर में किया गया डॉ शैलेश पाठक दोनों ही परिवारों की इस दुख की घड़ी में शामिल हुए और उन्हें ढांढस बंधाया।
*दातागंज से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट*