सादगी से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

सादगी से मनाया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बदायूँ| आज पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में समाजवादी के सभी साथियों ने जरूरतमंदों को जिला चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय और हजरत सैयद अहमद साहब रहमतुल्लाह अलेह (सागर ताल) की दरगाह पर जाकर जरूरतमंदों को भोजन और मास्क वितरित किया और दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ मांगी सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी में सभी ने कहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन को जरूर मन जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा तोहफा होगा क्योंकि आज हमारा देश और हमारा प्रदेश परेशानी के हाल में है इसलिए लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम होगा हम लोगों को आज उनके जन्मदिन पर संकल्प लेना चाहिए की लोगों की मदद करते रहना चाहिए और समाजवादी पार्टी की सरकार रहे या ना रहे लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों के साथ रहती है। इस मौके पर सलीम अहमद, मजहर एडवोकेट, तनवीर हसन खान ,मोहम्मद मियां ,फरहत अली ,विश्राम यादव,आमिर सुल्तानी ,भानु यादव शाहबाज हुसैन,अली अल्वी,फैजान आजाद ,आरिफ नकी,अंबर शब्बीर समीर खान ,राजू सक्सेना,याकूब सैफी,इंद्रजीत यादव, साहिब बादशाह वसी खान ,रहमान विवेक यादव,तालिब अंसारी जुबेर अंसारी,मुख्तार हुसैन आदि मौजूद रहे। समाजवादी महिला सभा की ज़िलासचिव श्री मति संतोष कश्यप ने अपने आवास पर केक काटकर मा0 अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संतोष कश्यप, सिमरन कश्यप, वेवी कश्यप, किरन कश्यप, प्रेमवती, अनुपम ,प्रेमवती शाक्य, ममता गुप्ता, धन देवी, कमलेश, कुमकुम शरमा, ललिता पंथ शिवानी, गुप्ता, रजनी, मान्यता श्री कश्यप, पुष्पा आदि लोग मौजूद रहे।


Popular posts
पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को मिला वरेली मण्डल मुख्य सेक्टर प्रभारी का पार्टी में दायित्व,
Image
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
ज़िले में निकले 12 कोरोना पोजिटिव हडकंप
Image