प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मिलने पर पर सेवा सत्याग्रह के तहत फल व मास्क वितरण

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मिलने पर पर सेवा सत्याग्रह के तहत फल व मास्क वितरण* आज दिनाँक 16 जून 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में सेवा सत्याग्रह के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत उच्च न्यायालय से मंजूर होने के अवसर पर बस स्टैंड पर यात्रियों को फल व मास्क वितरण किया गया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि न्यायपालिका ने न्याय हित में अजय कुमार लल्लू भईया को जमानत देकर ये सिद्ध कर दिया है कि अंत मे सत्य की विजय होती है प्रदेश सरकार द्वारा अजय कुमार लल्लू भईया को जिन धाराओं में आरोपित कर जेल भेजा गया था वे न्यायसंगत नही थी और हमे विश्वास है कि न्यायपालिका द्वारा अजय कुमार लल्लू भईया जी को बाइज्जत आरोप मुक्त भी किया जाएगा इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि सरकार को गरीबों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डालकर सरकार ने लोकतंत्र की परम्पराओं को दूषित करने का काम किया है और हम सेवा नहीं रोकेंगे सरकार चाहे तो जेल भेज दें। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।


Popular posts
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image