लॉकडाउन राहत सेंटर" से जरूरत मंद , गरीब व असहाय लोगो को राशन सामग्री उनके घरों तक पहुचाई गई

आज 52 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से जरूरत मंद , गरीब व असहाय लोगो को राशन सामग्री उनके घरों तक पहुचाई गई । पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं। यहां आपको बता दे पूर्वपमंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर उनके पीआरओ व उनकी टीम लगातार 52 दिनों से जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री उनके घरों तक पहुचावाने का कार्य कर रहे है। राशन सामग्री पाकर लोग आबिद रज़ा को दुआएं देते नज़र आ रहे हैं। राशन सामग्री बॉटने में मोहतरम सिराज अब्बासी, सरफराज अब्बासी, सरताज अब्बासी, रियाज , कदीर , शव्वीर , ज़ाहिद, निसार, सोहराब , फहीम , मोसिन ,राजपाल, मदनलाल, दिनेशपाल आदि का विशेष योगदान रहा।