अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21जून को ही क्यों?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज (21 जून) को छठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारित किया गया। कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए इस बार योग दिवस का बिषय(थीम)घर पर परिवार के साथ योग करे( योगा एट होरम विद फैमिली) रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे शरिरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और हमें भीतर से धौर्यवान बनाता है जिससे समस्या से निपटने की शक्ति मिलती है। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण की समस्या का हवाला देते हुए देश को यह संदेश दिया है कि कोरोना संक्रमण के लिए इस महामारी की संसार में किसी सटिक दवा का निर्माण नहीं हुआ है , इससे बचाव का एकमात्र जरिया अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है जो योग से संभव है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवश का आरम्भ भारत की पहल पर हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में घोषिय किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों? इस दिन को चुनने के पीछे मुख्य कारण यह है कि ग्रीष्म संक्रांति का यह दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। ग्रिष्म सक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है दक्षिणायन का समय अत्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी है।इसी कारण 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सर्वप्रथम 21 जून 2015 को मनाया गया था।जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 84 देशो के प्रतिनिधियो के साथ 35000 से अधिक लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर 35 मिनट में योग के 21 आसन कर विश्व किर्तिमान स्थापित किया था। इन दिन दो विश्व रिकार्ड बने, पहला विश्व रिकॉर्ड 35985 लोगों के एक साथ सबसे बड़ी योग क्लास का और दूसरा 84 देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का। इस दिन का उद्देश्य लोगों के जीवन में नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के कई फायदो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। 2018 का विश्व योग दिवस "शांति के लिए योग" विषय पर आधारित था। योगाभ्यास करने के कई फाएदो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 2019 का विषय "योगा फॉर क्लाइमेट एक्शन" था। 2019 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के रांची के योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वेदो से मिली जानकारी के अनुसार योग के जनक योग गुरु महर्षि "पतंजलि" को माना जाता है।महर्षि पतंजली के नाम से ही वर्तमान योग गुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि का नाम करण किया गया है। योग का अर्थ "एकता" या "बाधंना" है।योग शब्द संस्कृत के "युज" शब्द से लिया गया है।जिसका शब्दिक अर्थ है जुड़ना।