सांसद डा. संघमित्रा मौर्य के निर्देश पर उनकी टीम ने पुरूष व महिला अस्पताल में सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए

बदायूॅ। कोरोना को हराने में मेडिकल स्टाफ, पुलिस फोर्स व सफाईकर्मी अहम भूमिका निभा रहे है। इसलिए वह बधाई के पात्र हैं। रविवार को सांसद डा. संघमित्रा मौर्य के निर्देश पर उनकी टीम ने पुरूष व महिला अस्पताल में उपस्थित स्टाफ व महिला अस्पताल मे महिलाओं को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए। मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह ने बताया सांसद डा. संघमित्रा मौर्य का निर्देश पर मास्क और सेनिटाइजर बांटे जा रहे है। सांसद का निर्देश है कि आज क्षेत्र के लोगो को कोई परेशानी नही होनी चाहिए, कोई गरीबो भूखा नही रहे इसलिए गरीबो तक लगातार भोजन पहुंचाया जा रहा है। सांसद ने निर्देश दिया था कि कोरोना को हराने में अस्पताल का स्टाफ अहम भूमिका निभा रहा है इसलिए उनको मास्क व सेनेटाइजर दिए जाएं। अस्पताल स्टाफ को कोई और परेशानी हो उसका भी ख्याल रखा जाए। साथ ही यह भी कहा कि आज मातृ दिवस पर खासकर महिलाओं को मास्क और सेनिटाइजर दिए जाएं। क्षेत्र मे किसी को कोई परेशानी नही होना चाहिए। इसलिए आज महिला अस्पताल मे स्टाफ के साथ साथ वहां मौजूद महिलाओं को भी मास्क और सेनिटाइजर बांटे।  मीडिया प्रभारी ने यह भी कहा कि सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने मेडिकल स्टाफ, पुलिस फोर्स, सफाई कर्मी, एनजीओ, नागरिक सुरक्षा सहित अन्य ऐसे संगठन जिन्होंने कोरोना वायरस से निपटने में सहयोग दिया, उन सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर सचिन मौर्य सांसद मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह सांसद प्रतिनिधि तीथेंद्र पटेल बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल जी आदि लोग मौजूद रहे।