पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनपद की सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन

*पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनपद को सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन* बदायूँ : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जनपद को समस्त तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी बदायूँ में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बुधवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में पहुँच कर धरना प्रदर्शन करने लगे। बदायूँ तहसील पर शफ़ी अहमद, दातागंज तहसील पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाठक, बिसौली तहसील पर पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव, बिल्सी तहसील पर अनुग्रह सिंह , सहसवान तहसील पर मसर्रत सलमानी एवम रमेश माहेश्वरी के द्वारा प्रदेश व्यापी अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। जहां सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई । इस दौरान कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए उन्होंने कहा उद्योग-धंधे बंद और लाखों बेरोजगार कोरोना संक्रमण काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वर्तमान हालत में पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लोगों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य असरार अहमद, इखलास हुसैन, जितेंद्र कश्यप, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन बफाती मियाँ ने कहा कि कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण है। पहली बार पेट्रोल व डीजल के दाम लगभग बराबर पर आ गए हैं। इस मूल्य वृद्धि का जवाब जनता चुनाव में देने से नहीं चूकेगी। अरबाज रज़ी, एराज चौधरी, अवधेश, परवेज, शकील अहमद, श्याम सिंह, दिनेश गौड़, मोहम्मद यशब, बाबू चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये एवम कई कार्यकर्ता शामिल रहे