पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लॉकडाउन लगने के बाद से ही लगतार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे

बदायूँ|आज 17 मई 2020 को 32 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा  द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से गरीब व जरूरत मंदो को  राशन किट उनके घर तक पहुंचाई गई साथ ही रोजदारों को ईद के तोहफे के रूप में ईद की नमाज अदा करने के लिए एक जोड़ी कपड़े राहत सामग्री के साथ दिए गए।


पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लॉकडाउन लगने के बाद से ही लगतार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं।


 


आपको बता दे कि इस राहत सेंटर से लॉक डाउन लगने के बाद लगातार 22 दिन तक राशन सामग्री बांटी गई थी। उसके बाद जिलाधिकारी महोदय द्वारा राहत सामग्री वितरण के सारे पास निरस्त कर दिए गए थे जिसके कारण राहत सामग्री वितरण कार्य बंद हो गया था परंतु 8 मई से पुनः जिलाधिकारी महोदय द्वारा राहत सामग्री बांटने की अनुमति के नये पास जारी किए गए और इसी क्रम में 8 मई से एक बार फिर आबिद रजा द्वारा बनाए गए "लॉकडाउन रहात सेंटर" से राशन वितरण कार्य शुरू किया गया । और इस प्रकार इस लॉक डाउन राहत सेन्टर से आज राहत सामग्री वितरण का 32 वां दिन है।


 


राहत सामग्री बांटने में मनोज गुप्ता, वृजपाल कश्यप,मनु पाण्डे, सचिन अरोरा, सुशील धींगड़ा , अनुज दुवे, राधे ,वसीम, जुनैद,आदि का विशेष योगदान रहा।