आज 39 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से जरूरतमंदो को राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफे के रूप में कपड़े वितरण

बदायूँ|आज 39 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफे के रूप में एक जोड़ी कपड़े जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक पहुंचाए गए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं पूर्व मंत्री आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान का कहना है जिन लोगों के पास राशन सामग्री नहीं है और जो लोग रोजा रखते हैं उन रोजदार लोगों के लिए आबिद रजा साहब राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफा के रूप में एक जोड़ी कपड़े दे रहे हैं जरूरतमंद लोग राशन सामग्री के साथ कपड़े लेकर काफी खुश नजर आये तथा आबिद रजा की तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआ देते नजर आए । राहत सामग्री बांटने में साजिया वेगम पूर्व सभासद, फिरासत खान , डिम्पल , शकील खान, डॉ आशु, सलमान अकरम, नजमुल हसन, चन्दा मिंया प्रधान, छुक्कन खान, सोहराब खान, हसीब एडवोकेट, प्यारे मिंया, बाबू खान , नबाब , मुरारी, शिवम आदि का विशेष योगदान रहा।