*कोटा से सकुशल घर पहुंची बदायूँ की बेटी* (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया फरिश्ता)*

*कोटा से सकुशल घर पहुंची बदायूँ की बेटी*
(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया फरिश्ता)
*बिसौली-इस्लामनगर* -
नगर के निजी हॉस्पिटल संचालक डॉ0 संजीव उपाध्याय की कोटा में लोकडाउन में फंसी बेटी के घर वापस आने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।जैसे ही बेटी घर आई बाबा, दादी ने पौत्री को गले लगा लिया पूरे घर मे खुशी छा गयी।
ध्यान रहे डॉ0 संजीव उपाध्याय के बेटी साम्भवी उपाध्याय कोटा के एक कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रही थी ऐसे में कोरोना के चलते हजारों बच्चे कोटा में फंस गये ऐसे में कोटा में फंसे बच्चों को कोटा के सांसद व लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरिश्ता बन गए औऱ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों से इन छात्रों को घर तक पहुँचवाया। कोटा से लौटे इन बच्चों के परिबार बालो ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग की प्रशंशा की है।इससे पूर्व इन बच्चों की दो जगह कोरोना संक्रमण की रेपिट किट से जांच की गई और रिपोर्ट नार्मल आने पर  आने पर  परिवार को सौपा गया।बदायू जनपद के कुल 94 बच्चे तीन बसों से लौटे थे। प्रशासन के अनुसार 14 दिन तक यह सभी बच्चे अपने-अपने घरों में क्वारटीन रहेंगे।