- जमीन में खुदाई के दौरान पुराने चांदी के निकले 21 सिक्के,सिक्के सत्रहवीं - अठारहवीं शताब्दी के
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में आज एक जमीन में खुदाई के दौरान कुछ पुराने चांदी के सिक्के निकले। वाकया उस समय हुआ जब कुछ बच्चे एक खाली पड़ी जमीन से मिट्टी निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे। निकलने वाले सिक्कों की संख्या करीब 21 है। ये सिक्के सत्रहवीं - अठारहवीं शताब्दी के बताये जा रहे हैं। सिक्के निकलने की सूचना पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ सिक्के तो उसमें से उस बच्चे ने रख लिए जिसकी जमीन थी लेकिन कुछ सिक्के पड़ौस का एक युवक लेकर चला गया।लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँच गई। बाद में पुलिस ने सभी सिक्के बरामद किये जिनकी संख्या 21 निकली। पुलिस ने सिक्कों को नेपाल सिंह के ही सुपुर्द कर दिया है। उधर नेपाल सिंह का कहना है की सिक्कों की संख्या ज्यादा थी लेकिन 21 ही मिले हैं।
दरअसल लोधा थाना क्षेत्र के गाँव डिग्सी में नेपाल सिंह के बच्चे व् उसके साथी घर के पास ही जमीन से किसी काम को मिटटी खोद रहे थे। तभी उनको मिटटी खोदते समय एक घड़ा दिखाई दिया। उसको जब बच्चों ने खोल के देखा तो उसमे कुछ सिक्के मिले। सिक्के मिलने पर बच्चों ने आपस में बाँट लिए व् अपने अपने घर चले गए। सिक्के निकलने की सूचना जैसे ही गाँव के अन्य लोगों को लगी मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। गाँव में पुलिस भी पहुँच गई। पुलिस को जानकारी मिली की सिक्कों को कुछ अन्य बच्चे भी ले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने सभी से सिक्के बरामद किये जिनकी संख्या 21 निकली। ये सिक्के चांदी के हैं। पुलिस ने सिक्कों को अभी नेपाल सिंह के ही सुपुर्द कर दिया है।