गरीब, बेसहारा लोगों की सेवा को तत्पर हिंदू जागरण मंच -  जोगपाल सिंह

गरीब, बेसहारा लोगों की सेवा को तत्पर हिंदू जागरण मंच -  जोगपाल सिंह                                                      बदायूं, वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन के 23वें दिन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगपाल सिंह की प्रेरणा से समाजसेवी रजनी मिश्रा,ब्रह्म नारायण शर्मा और हिमांशु शर्मा ने समाज केे अति निर्धन 20 परिवारों को खाद्य सामग्री की राशन किट घर- घर जाकर उपलब्ध कराई. खाद्य सामग्री किट में आटा ,चावल, दाल, तेल ,चीनी ,चाय ,पत्ती ,आलू ,धनिया ,मिर्च ,हल्दी ,नमक आदि वस्तुएं प्रदान की. हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जोग पाल सिंह ने कहा - समाज के अति निर्धन, बेसहारा परिवारों की सेवा के लिए हिंदू जागरण मंच तन, मन, धन से सहयोग कर रहा है. श्री सिंह ने कहा - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए हम सभी लोग अपने अपने घरों में रहते हुए सामाजिक दूरी का पालन कर ही कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को हराकर विजय प्राप्त कर सकेंगे. इस मौके पर हिंदू जागरण मंच ( युवा जिलाध्यक्ष)के नितिन कमठाना , जिला महामंत्री मुकेश वर्मा मौजूद रहे.