बदायूं में पिता को बचाने आई बेटी पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया।
बदायूं - पिता को बचाने आई बेटी पर सोमवार को पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। पुलिस पर जहां युवती की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। वहीं घटना में घायल युवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने मामले में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना मूसाझाग थाने की है। जहां लॉकडाउन की स्िथति देखने आई पुलिस को सड़क पर गेहूं से भरी ट्राली दिखाई दी। आरोप है कि यह देखते ही पुलिस ने किसान को गालियां देना शुरु कर दिया।
जब किसान सत्यपाल ने गाली देने का विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को पिटाई करते देख शिवानी अपने पिता को बचाने पहुुंची। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने शिवानी की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती की पिटाई करते देख ग्रामीण आक्राेशित हो उठे। जिसके बाद उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों को घेरना शुरु कर दिया।ये देख आरोपी पुलिस कर्मी वहां से भाग निकले। इधर पुलिस की पिटाई से गंभीर रुप से घायल शिवानी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इससे पहले भी मचलई गांव में मूसाझाग पुलिस ने दंपती को पीटा था।जिसके बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।