बदायूँ/दातागंज:कपिल शर्मा को तत्काल भगवान चित्रगुप्त और उनके वंशज कायस्थों से माफी माँगनी चाहिए।:हरिश्चन्द्र सक्सेना

हरिश्चन्द्र सक्सेना ने चित्रगुप्त पर किये गए भद्दे मजाक पर जताया रोष।


*रिपोर्ट मनोज गुप्ता दातागंज*


दातागंज। चित्रांश परिवार दातागंज के प्रमुख हरिश्चन्द्र सक्सेना ने कपिल शर्मा के द्वारा उनके कपिल शर्मा कॉमेडी शो में कायस्थों के जन्मदाता भगवान चित्रगुप्त पर किये गए भद्दे मजाक पर रोष व्यक्त किया है।


श्री सक्सेना ने कहा कि हमारा संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या उसके ईश्वर पर कोई अमर्यादित टिप्पणी करने या भद्दे मजाक करने की छूट नही देता। इस शो के द्वारा कपिल शर्मा ने कायस्थों के जन्मदाता का जो भद्दा मजाक बनाया है, उसे कायस्थ समाज कभी माफ नही करेगा। उन्होंने कहा कि हम चित्रगुप्त महाराज की संस्कारवान संतान हैं, किसी अन्य धर्म के प्रति ऐसी गुस्ताखी की होती तो अब क्या हुआ होता।


कपिल शर्मा को तत्काल भगवान चित्रगुप्त और उनके वंशज कायस्थों से माफी माँगनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में चित्रगुप्त परिवार लॉक डॉउन की अवधि समाप्त होने।
*दातागंज से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट*