युवा सपा नेता अली अल्वी ने सपा नगर कार्यालय पर अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया जन्मदिन

*युवा सपा नेता अली अल्वी ने सपा नगर कार्यालय पर अखिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया* समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घ आयु की कामना की।युवा सपा नेता अली अल्वी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलायी। युवा सपा नेता अली अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के लिए प्रेरणा हैं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते लोक कल्याणकारी योजनायें चलाकर गरीब लोगों का जीवन स्तर उठाने का काम किया। हम सब को 2022 के लिए माननीय अखिलेश यादव जी के हाथो को मज़बूत कर गरीब, बेसहारा, मज़लूम लोगो सहारा बनाना है अखिलेश यादव प्रदेश ही नहीं देश की आवाज़ हैं हम सभी युवा माननीय धर्मेन्द्र यादव जी के साथ मिलकर माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना है। इस अवसर पर साहिबे आलम ने कहा अखिलेश जी ने अपने जन्मदिन से पहले ही नौजवानों, और इस साल पास हुए 102 बच्चों को 51000 रूपए और लैपटॉप देने की घोषणा पहले ही करके अपने जन्मदिन का बहुत अच्छा तोहफा दिया है इस अवसर पर जीशान फारुकी,शादाब सुल्तानी, मोहसिन खान, मोलाना सहरियार, विनोद कुमार, मुशाहिद, गुडडू अल्वी, शहबाज़, युनुस अल्वी, साधू सिंह, मेहन्दी, पप्पू अंसारी, वाहिद अल्वी आदि लोग मोजूद रहे


Popular posts
पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को मिला वरेली मण्डल मुख्य सेक्टर प्रभारी का पार्टी में दायित्व,
Image
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
ज़िले में निकले 12 कोरोना पोजिटिव हडकंप
Image