विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने रोपे पौधे और पर्यावरण शुद्धि के लिए घरों में किया हवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने रोपे पौधे पर्यावरण शुद्धि के लिए घरों में किया हवन - बदायूँ ।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत की पर्यावरण गतिविधि के निर्देशन में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के घरों में वातावरण (पर्यावरण -) की शुद्धि के लिए यज्ञ किए गए. स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए अपने-अपने घरों एवं आसपास खुले स्थानों पर पौधे रोपे. पशु पक्षियों के लिए अपनी छतों पर दाना एवं पानी भी रखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बदायूँ विभाग पर्यावरण प्रमुख लालमन राजपूत ने बताया - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में वातावरण शुद्धि के लिए यज्ञ किए .घरों को पर्यावरण हितैषी बनाने के उद्देश्य से जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण, पॉलिथीन के उपयोग कम करने एवं कचरा प्रबंधन के आधार पर घरों को फाइव स्टार रेटिंग दी जाएगी. नगर पर्यावरण प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर ने कहा - यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है. दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए घरों को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पांच बिंदुओं के अनुसार घरों में बदलाव किए जा सकते हैं. जिसके अंतर्गत जल बचाने के प्रयास हर परिवारी सदस्य करें. हरित घर बनाते हुए घरों में अधिकतम पौधे लगाएं. पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम करें. पॉलीथिन खुले में ना फेंके.