सरकार कोरोना संकट काल में विफल, युवा कांग्रेस मजूदरों की निरन्तर कर रही मदद:शफ़ी अहमद

" वर्तमान सरकार कोरोना संकट में विफल युवा कांग्रेस मजूदरों की मदद में आगे:शफ़ी अहमद"आज दिनाँक 17 जून 2020 को युवा कांग्रेस बदायूँ जिले की मासिक बैठक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस अवसर पर बैठक में मुख्यातिथि के रूप में युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह, विशिष्टअतिथि के रूप में प्रोफेसर ठाकुर अवधेश सिंह रहे कांग्रेस की युवा इकाई 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर देश भर में गरीबों एवं जरूरतमंदों को ‘कोरोना न्याय किट' बांटेगी। साथ ही गरीब परिवारों के खातों में 7500 रुपये महीने भेजने सहित कुछ मांगों को लेकर सोशल मीडिया में अभियान भी चलाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव एवम युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के मुताबिक उनके संगठन के कार्यकर्ता हर जरूरतमंद तक यह किट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस किट में राशन के अलावा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स और विटामिन सी की गोलियां होंगी। ओमकार सिंह ने कहा, युवा कांग्रेस ‘‘कोरोना संकट का सामना कर रहे लोगों की हम हर संभव मदद कर है। राहुल गांधी का जन्मदिन हमारे लिए एक विशेष अवसर है और इस मौके पर युवा कांग्रेस द्वारा गरीबों तक मदद पहुंचाने का जिसे ‘कोरोना न्याय किट' नाम दिया गया है।'' बहुत साहर्निय कार्य है युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा, ‘‘राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने फरवरी में ही कोरोना के भयावह संकट से सरकार को आगाह किया था। लॉकडाउन और लोगों की मदद को लेकर भी उन्होंने कुछ अहम सुझाव दिए हैं जिनको सरकार ने अब तक स्वीकार नहीं किया।'' शफ़ी अहमद ने कहा, ‘‘ बदायूँ युवा कांग्रेस जिलेभर की समस्त विधानसभाओं में बदायूँ एराज चौधरी, बिसौली ओवराज सिंह एवम जीशान, बिल्सी आशु बब्बर, शेखुपुर अकबर अहमद, दातागंज रोहित शर्मा, सहसवान अरमान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा कोरोना न्याय किट बांटी जाएगी एवम जिलास्तरीय महारसोई का आयोजन किया जाएगा हम सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग करेंगे कि गरीब परिवारों के खातों में अगले छह महीने तक 7500 रुपये मासिक भेजे जाएं, मनरेगा के तहत कार्यदिवस को 100 से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए और करोड़ों नौकरियां बचाने के लिए छोटे एवं मझोले कारोबारों की मदद की जाए।'' इस अवसर पर मुख्यरूप से युवा कांग्रेस विधनसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस जिला पदाधिकारी, मोहम्मद यशब, अरबाज रज़ी, एराज चौधरी, पंकज कुमार सिंह, रोहित शर्मा, अकबर अहमद डंपी, आशु बब्बर, आदि मौजूद रहे


Popular posts
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image