क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न। रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा। चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का लिया संकल्प। महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिये गये सन्गठन के दायित्व। क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु गूगल मीट एप के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का सन्कल्प लें साथ ही सन्कल्प सभाओं के माध्यम से समाज को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने का भी कार्य करें। समाज के सहयोग से मन्डल मुख्यालय बरेली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अन्य उपलब्धियों की तरह ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि भी हमारे सन्गठन को ही प्राप्त हुई है। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं निरन्तर समाज को दिशा देने के पथ पर अग्रसर है। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के व्यक्तित्वो का मार्गदर्शन मिलने से यह आयोजन ऐतिहासिक हो गया साथ ही देश भर में उस दिन इस स्तर का अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।क्षत्रिय समाज ज्ञान और शील का अनुसरण कर चेतना विकसित करें तथा भटके हुए तत्त्वों से सावधान रहे। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के सान्गठनिक ढांचे की पुनर्रचना का कार्य चल रहा है। जून माह में सन्गठन की जिला कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों की इकाईयों का गठन कर दिया जाएगा। सामाजिक संगठन को निजी स्वार्थ अथवा राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का साधन समझने वाले लोग समाज के हितैषी नहीं होते हैं, ऐसे तत्व स्वय के साथ ही समाज को भी हानि पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों से हमें दुरी बनाकर चलना है। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा नगर अध्यक्ष उझानी धीरज पाल सिंह राणा को क्षत्रिय कृषक सभा का संरक्षक घोषित किया गया। तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह द्वारा राजभान सिंह व भवेश प्रताप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को तहसील महासचिव, अवनीश सोलंकी,करन प्रताप सिंह व रवेन्द्र सिंह को तहसील सचिव, मृत्युंजय सिंह व अवनीश कुमार सिंह को तहसील सन्गठन मन्त्री घोषित किया गया। तहसील अध्यक्ष बदायूं अवधेश सिंह द्वारा वीरेन्द्र सिंह तोमर को तहसील महासचिव व गौरव सिंह को तहसील सचिव घोषित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय रतन सिंह, राजपाल सिंह राठोड़, जगमोहन सिंह राघव,धीरज पाल सिंह राणा, वेदपाल सिंह कठेरिया, राजेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखिलेश चौहान,आर्येन्द्र पाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, आराम सिंह, धर्म वीर सिंह, अवनीश सोलंकी, सत्यवीर सिंह चौहान, करुणा सोलंकी, मृदुला सिंह, सरिता चौहान,ज्योति सिंह,रजनी सिंह,भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सोलंकी, ललतेश सिंह आदि उपस्थित रहे।