*जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के निर्देशानुसार आज चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने पर्यावरण दिवस मनाया*

जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के निर्देशानुसार आज चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने पर्यावरण मनाया बिल्सी-बदायूँ की बार्ड संख्या 29 बाँस बरौलिया से जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के निर्देशानुसार आज ह्यूमन इकोलॉजी एवोल्यूशन ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षेत्र के गांव मंझारा में बुद्ध विहार पर व एस के एल एम पब्लिक स्कूल सुन्दर नगर में पौधरोपण किया गया।चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ममता शाक्य जी के निर्देश पर कई जगहो पर पौधरोपण कराया गया है।विद्यालय प्रवन्धक पी डी सिंह ने बताया कि इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।हीरालाल बौद्ध ने कहा कि हम सभी भारतीय नागरिकों को अपने अपने घरों व खेतों पर पौधें जरूर लगाने चाहिए।हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।इस मौके पर राजाराम महात्मा जी नीरेश शाक्य सोमेंद्र रंजीत चौहान अजित पवार श्रीराम सागर हरदयाल शाक्य मनीष मौर्य आदि मौजूद रहे।


Popular posts
बदायूँ में फूटा कोरोना वम, निकले 21 पॉजेटिव
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनपद की सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन
Image
पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम को मिला वरेली मण्डल मुख्य सेक्टर प्रभारी का पार्टी में दायित्व,
Image
जूनियर इन्जीनियर जल निगम भर्ती प्रकरण में राज्य पिछडा वर्ग आयोग से न्याय न मिलने के पश्चात वंचितों ने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग का खटखटाया दरवाजा,आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र पटेल जी को मेल के माध्यम से भेजा पत्र|
Image