गुड गवर्नेंस की स्थापना में युवा पत्रकारों की भूमिका विषय पर आनलाइन वर्कशॉप आयोजित।

गुड गवर्नेंस की स्थापना में युवा पत्रकारों की भूमिका विषय पर आनलाइन वर्कशॉप आयोजित। जनपद बदायूं में गुड गवर्नेंस की स्थापना के लिए युवा पत्रकार करेंगे कार्य। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जनपद बदायूं में गुड गवर्नेंस की स्थापना में युवा पत्रकारों की भूमिका विषय पर आनलाइन वर्कशॉप का आयोजन गूगल मीट एप के माध्यम से किया गया। वर्कशॉप में विभिन्न मीडिया सन्स्थानो से जुड़े तेंतीस पत्रकार बंधुओं की सहभागिता रही। विभिन्न विषयों को लेकर इस तरह की वर्कशॉप का प्रत्येक माह आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप में विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करके ही मीडिया आज लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बन गई है। यदि मीडिया की अनुपस्थिति में देश में आपातकाल जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जायेगी। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के युग में पत्रकारिता जगत में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जनपद बदायूं में निवास करने वाले युवा पत्रकारों की अपने गृह जनपद में सुशासन की स्थापना हेतु भूमिका सुनिश्चित होना आवश्यक है। अनेक लोकोपयोगी व्यवस्थाये निष्क्रिय है, उन्हें सक्रिय करने हेतु लेखनी चलाये जाने की आवश्यकता है। प्रतिमाह इस प्रकार की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। श्री राठोड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत के दफ्तर पंचायत घर/ग्राम सचिवालय निष्क्रिय है। गांवों में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र व आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र वर्तमान आपदाकाल में भी कोई भूमिका नहीं निभा रहे हैं। गांवों में राजस्व समितियां क्रियाशील नहीं है।ब्लाक कार्यालय अधिकारियों व कर्मचारियों के अभाव में अपने उद्देश्य से भटक गये है। कृषि विभाग में अनेक महत्वपूर्ण अधिकारियों के पद लम्बे समय से रिक्त हैं। परिणाम स्वरूप कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की शिकार हो रही है। नगर पंचायतों/, नगरपालिका परिषद मेंं अधिशासी अधिकारी व अभियंता नहीं है। युवा पत्रकार साथियों का यह दायित्व है कि वे तात्कालिक घटनाक्रमों के अतिरिक्त सुशासन में सहायक इन इकाइयों को सक्रिय करने हेतु भी लिखना आरंभ करें ताकि शासन इन समस्याओं की ओर आकृष्ट हो सके। वर्कशॉप में प्रमुख रूप से वेदपाल सिहं , अखिलेश सोलंकी ,भानु प्रताप सिंह चौहान, अखिलेश मिश्रा, पवन तोमर, अवरारअहमद, अरशद खान ,यश तोमर, अर्पित भारद्वाज ,बलभ्रद सिंह , राहूल शाक्य , सत्येन्द्र सिंह गहलोत , रीतेश चौहान, जीशान सिददीकी , राजुकमार मौर्या , तेजपाल शर्मा ,दीपक, सोनू यादव, सलमान अंसारी,आशीष श्रीवास्तव, भुवनेश कुमार, अमन कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, सीपी सिंह, आकाश तोमर, विजेंद्र पाल, नईम अब्बासी, लोकेश राठोर, राम प्रजापति, विनोद कुमार सक्सेना, वीरपाल सिंह, पुरुषोत्तम, राजकुमार आदि पत्रकार बंधुओं की सहभागिता रही।