ई क्षत्रिय समागम की योजना को दिया अंतिम रूप। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग।

ई क्षत्रिय समागम की योजना को दिया अंतिम रूप। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग। महापुरुषों की स्मृति में आयोजनों से जाग्रत होता है समाज - राजीव कुमार सिंह क्षत्रिय महासभा बदायूं की एक योजना बैठक महासभा के संरक्षक मंडल के सदस्य अमर सिंह के सिविल लाइन बदायूं स्थित आवास पर आचार्य प्रताप सिंह एवं धनपाल सिंह बाबाजी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह"बब्बू भैया" ,क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान " सन्घर्षी " ,प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह,मन्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,मन्डल महासचिव हरवीर सिंह व मन्डल सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक आरंभ होने से पूर्व समस्त उपस्थित जन को सेनिटाइज कराकर महिला सभा की ओर से मास्क वितरित किए गए। सन्गठन का विस्तार करते हुए सिन्गरौरा के प्रधान सतेन्द्र सिंह को महासभा के संरक्षक मंडल का सदस्य,विष्णु प्रताप सिंह को जिला सन्गठन मन्त्री, मृदुला सिंह को क्षत्रिय महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष एवं सविता चौहान को महिला सभा का जिला सचिव/ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, सौरभ सिंह एडवोकेट को क्षत्रिय अधिवक्ता सभा का जिला सचिव नियुक्त किया गया। विचार व्यक्त करते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के आयोजनों की जो योजना महासभा द्वारा बनाई गई है,वह सराहनीय है। महापुरुषों की स्मृति में होने वाले आयोजनों से समाज जाग्रत होता है तथा प्रेरणा प्राप्त करता है। महासभा के प्रयास से मन्डल मुख्यालय बरेली पर हमारे आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो रही है,यह सौभाग्य का विषय है।इस कार्य में हम पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। समाज को हमसे जो भी अपेक्षाएं हैं,उन पर हम सदा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव आलोक सिंह चौहान सन्घर्षी ने कहा कि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ने सदैव क्षत्रियो के हित में कार्य किया है,हर क्षत्रिय के मान सम्मान और अस्मिता की रक्षा के लिए महासभा सन्घर्ष से भी पीछे नहीं हटी है।समाज के सहयोग से महासभा ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिला मुख्यालय बदायूं पर महासभा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराई अब मन्डल मुख्यालय बरेली पर भी महासभा महाराणा प्रताप की प्रतिमा की शीघ्र स्थापना कराने जा रही है, शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।मन्डल के चारों जनपदों के क्षत्रियो के सहयोग से प्रतिमा स्थापना का ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न होने जा रहा है। क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दिनांक 18 जून को प्रात: नौ बजे सन्गठन के कुछ प्रमुख पदाधिकारी सौशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक ( निकट जिलाधिकारी निवास बदायूं) पर पुष्प अर्पित करेंगे।ग्यारह बजे ई क्षत्रिय समागम आयोजित होगा जिसमें सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह सहित अन्य ख्यातिलब्ध व्यक्तियो का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सायं पांच बजे आनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन महिला सभा की जिला महासचिव सरिता चौहान के संयोजन में आयोजित किया जाएगा।साथ ही रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक पर वीरांगना की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर महासभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी ईमेल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगपत्र प्रेषित करेंगे।आपदाकाल में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले दस व्यक्तियो को कोरोना महायोद्धा सम्मान,पन्द्रह व्यक्तियो को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। झांसी की रानी गीत गायन प्रतियोगिता का परिणाम भी बलिदान दिवस पर ही घोषित होगा। बैठक में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, जिला संयोजक महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट रामप्रताप सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य अमर सिंह, राजपाल सिंह राठोड़, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला संयोजक क्षत्रिय महासभा मुनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, जगमोहन सिंह राघव, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, शिशुपाल सिंह, जिला सन्गठन मन्त्री सत्यवीर सिंह चौहान, जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय अधिवक्ता सभा सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महिला सभा करुणा सोलंकी, जिला महासचिव सरिता चौहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय व्यापार सभा अभिषेक सिंह, जिला महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सैनिक सभा सतेन्द्र पाल सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बदायूं डालभगवान सिंह, नगर अध्यक्ष बिल्सी अनिरूद्ध सिंह, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येन्द्र पाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, नगर सचिव बदायूं मनोज चन्देल,शिशुपेन्द्र सिंह, विजेन्द्र पाल सिंह,अभय प्रताप सिंह,सौरभ चन्देल, अवधेश सोलंकी,वीरवहादुर सिंह, बब्लू सिंह आदि उपस्थित रहे। अन्त में क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।