बलिदान दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई का भावपूर्ण स्मरण।

बलिदान दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई का भावपूर्ण स्मरण। रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक पर पुष्पार्चन कर अर्पित की श्रद्धांजलि। प्रति वर्ष पांच क्षत्रिय कन्याओं की शिक्षा का व्यय वहन करने के साथ ही ग्यारह कन्याओं के कन्यादान का निर्णय लिया है महासभा ने। रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र को जीवन में उतारें नारी शक्ति - कमलावती सिंह। स्वतन्त्रता सन्ग्राम की अद्वितीय सेनानी हैं रानी लक्ष्मीबाई - डॉ व्यस्त। क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बदायूं दीपमाला गोयल, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा रतनवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष महिला सभा करुणा सोलंकी, जिला सचिव अखिलेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिला सभा मृदुला सिंह, जिला महासचिव महिला सभा सरिता चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक पर प्रात नौ बजे पुष्पार्चन किया। तदन्तर ई क्षत्रिय समागम का आयोजन विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया, समागम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह तथा मुख्य वक्ता के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बबिता चौहान का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई एक महान योद्धा थी, शस्त्र के साथ ही शास्त्र पर भी उनका समान अधिकार था। रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति की प्रतीक है।प्रत्येक नारी रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र को अपने आचरण में उतारे। इस समय सीता, सावित्री, चेनम्मा,पन्ना धाय, दुर्गावती, जीजाबाई,अबन्तीबाई, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर नारी सशक्तिकरण का युग चल रहा है।हर क्षेत्र में नारियां कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बलिदान दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना समाज के लिए शुभ संकेत है,नयी पीढ़ी इससे लाभान्वित होंगी तथा दिशा प्राप्त करेगी। मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सन्ग्राम की अद्वितीय सेनानी हैं रानी लक्ष्मीबाई। उन्होंने अल्पायु में ही अपना सर्वस्व देश के लिए बलिदान कर दिया। उनके शौर्य व वीरगाथा के बिना स्वतन्त्रता का इतिहास अधूरा है।क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा यूं तो वर्ष भर अनेक महान आत्माओं की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है किन्तु रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर महासभा द्वारा जिस प्रकार से विभिन्न आयोजन आज किए गए हैं, उनसे समाज देश के प्रति त्याग और समर्पण की प्रेरणा प्राप्त करेगा। रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्व यदा-कदा ही जन्म लेते हैं।हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेकर उसे धन्य किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी का आह्वान किया कि वे रानी लक्ष्मीबाई के गुणों को आत्मसात करें।सभी का यह दायित्व है कि वे महापुरुषों के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से बच्चों को परिचित कराते रहे ताकि वे कर्तव्य निष्ठ नागरिक बन सके। बलिदान दिवस के अवसर पर आपदाकाल में सेवा कार्य करने वाले दस व्यक्तियो को कोरोना महायोद्धा तथा पन्द्रह व्यक्तियो को कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा प्रति वर्ष पांच आर्थिक रूप से दुर्बल क्षत्रिय कन्याओं की शिक्षा का व्यय वहन किए जाने तथा ग्यारह क्षत्रिय कन्याओं का कन्यादान करने का निर्णय लिया गया है। समागम में प्रमुख रूप से हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, डॉ सुशील कुमार सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया,अमर सिंह, आनन्द सिंह, विजय रतन सिंह, मुनीश कुमार सिंह, राकेश सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, जगमोहन सिंह राघव, शिशुपाल सिंह, वेदपाल सिंह कठेरिया, सत्यवीर सिंह चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखिलेश चौहान, सतेन्द्र सिंह, रतनवीर सिंह, विपिन कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह वैध,अभय प्रताप सिंह, करुणा सोलंकी, मृदुला सिंह, सरिता चौहान, सविता चौहान,रेनू सिंह, सुमन राठौर,धीरज पाल सिंह राणा, धर्म वीर सिंह, शिशुपेन्द्र सिंह, छत्रपाल सिंह, ललतेश सिंह, अखिलेश सोलंकी,भानुप्रताप सिंह चौहान,डालभगवान सिंह, अनिरूद्ध सिंह, बलभद्र सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, विवेक चन्देल, कैलाश सिंह गौर,आर्येन्द्र पाल सिंह, राजपाल सिंह, रूपकिशोर सिंह, देवेन्द्र सिंह, महीपाल सिंह, नारद सिंह, अमित सिंह, विपिन कुमार सिंह राठोड़, विष्णु प्रताप सिंह, दीपक चौहान, गोपाली सिंह, राजेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अन्त में महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।