बदायूँ:अपना दल(एस) ने कार्यकर्ताओं साथ विधानसभा स्तर पर मनायी छत्रपति साहू जी महाराज की जयन्ती|

बदायूँ|आज जनपद की विधान सभा शेखूपुर के ग्राम रूपपुर महौरा मे विधानसभा अध्यक्ष आकाश मौर्य के आवास पर अपना दल एस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता मे छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती मनाई ,सर्व प्रथम साहू जी महाराज के चित्र पर फूल चढाकर वैठक की कार्यवाही शुरू की ।वैठक मे वोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सवसे पहले कोलापुर के राजा छत्रपति साहू जी महाराज ने दवे कुचले कमजोर वर्ग के लोगो के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करायी और अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया।वैठक मे मीडिया प्रभारी आयुष पटेल,जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र शाक्य,कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा किसान मंच अध्यक्ष विपिन पटेल के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे|