उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध मे बदायूँ कॉग्रेसीयों ने कार्यवाही की मांग उठाई

बदायूँ|पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी किये जाने एवं प्रियंका जी के निजी सचिव संदीप सिँह पर दर्ज़ रिपोर्ट के विरोध मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन एल आई यू अधिकारी को सौपकर उचित कार्यवाही की मांग की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि पी सी सी अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुऐ कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन होकर देश प्रदेश मे भूखे प्यासे ज़ख़्मी हालात फसे हज़ारो गरीब मजदूरों मजलूमों को उनके घरों को जाने से रोकने का हिटलर शाही फरमान जारी कर देश के भविष्य का निर्माण करने वालों की पीठ मे कुठाराघात किया है इस अमानवीय कृत्य फरमान की हम सब कांग्रेस जन कड़ी निंदा करते है युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने बताया की आज कई दिनों से प्रवासी मज़दूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु 1000 बसें कांग्रेस अपने खर्चे पर चलाने की प्रदेश शासन द्वारा अनुमति लिये जाने बाद भी प्रदेश के हर ज़िलें की सीमाओं कांग्रेस की बसें रोककर मज़दूरों व कांग्रेस नेताओं से बदसुलूकी की जा रही है जब सरकार ही अपने आदेशों का पालन करने मे असमर्थ एवं अक्षम है!अगर जल्दी ही प्रदेश अध्यक्ष जी को रिहा करने एवं संदीप सिँह पर फ़र्ज़ी रिपोर्ट को निरस्त नहीं किया तो हमें सड़को पर आकर जन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी ज़िम्मेदारी सरकार शासन प्रशासन की होंगी इस अवसर पर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद यसब, छात्र नेता अरबाज रज़ी, विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान, अरसान खान बिल्सी पूर्व नगर अध्यक्ष अनुग्रह सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे