पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बशीर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा दोषी पुलिस बालों के खिलाफ कार्यवाही हो और पीड़ित परिवार को 20 लाख आर्थिक मुआवजा मिले|

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बशीर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा दोषी पुलिस बालों के खिलाफ कार्यवाही हो और पीड़ित परिवार को 20 लाख आर्थिक मुआवजा मिले|



बदायूँ|समाजवादी पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव ने शेखुपुर विधानसभा के ग्राम भन्धरा में पुलिस की पिटाई से हुई 55 वर्षीय बशीर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भन्धरा की घटना से पहले मूसाझाग की घटना,वजीरगंज की घटना और कल हुई बदायूँ में लेखपाल के साथ हुई घटना से बदायूँ पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है,लॉक डाउन के इस समय मे गरीब,किसान और बदायूँ की भोली भाली जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बजाय बदायूँ पुलिस उनका आर्थिक शोषण कर रही है,पूरे जिले में जबरन वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं और इन सब अत्याचार के बावजूद बदायूँ का शाषन तथा प्रशाशन आंखे मूंदे बैठा है।पुलिस द्वारा मृतक वशीर को घर मे घुसकर उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी इससे स्पष्ट होता है बदायूँ पुलिस का नजरिया बदायूँ की जनता के प्रति कितना खराब है।
श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी भन्धरा कांड में दोषी पुलिस वालों के खिलाफ शीघ्र से शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करती है और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मुआवजे की मांग करती है।


Popular posts
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image