पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा राहत सामग्री के साथ रोजेदारों को कपड़े वितरण

आज 33 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से राशन किट के साथ ईद के तोहफे के रूप में एक जोड़ी कपड़े भी जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक पहुंचाए गए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं। पूर्व मंत्री आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान ने बताया कि जो लोग रोजा रखते हैं वह ईद पर नए कपड़े पहन कर ईद की नमाज पढ़ते हैं उन रोजदार लोगों के लिए आबिद रजा साहब ईद का तोहफा एक जोड़ी कपड़े के रूप में लगातार दे रहे हैं । यहां यह भी बता दे कि जरूरतमंद लोग राशन सामग्री व एक जोड़ी कपड़े लेकर काफी प्रसन्न नजर आ रहे है और आबिद रजा की तररकी के लिए दुआएं भी दे रहे हैं। राहत सामग्री बांटने में अनवर खान सभासद, फीरोज अंसारी, डॉक्टर फारूखी,मोहम्मद खालिद, उस्मान कुरैशी, यूसुफ अली अब्बासी, आसिफ,, गेदनलाल , हर्षित, आदि का विशेष योगदान रहा।


Popular posts
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image