मजदूर दिवस पर संकल्प : लॉकडाउन में हर दिन गायों को एक क्विंटल चारा खिलायेंगे आतिफ खाँन

मजदूर दिवस पर संकल्प : लॉकडाउन में हर दिन गायों को एक क्विंटल चारा खिलायेंगे आतिफ खाँन


बदायूँ जनमत । उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य व जय जवान जय किसान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष आतिफ खांन जख्मी ने आज मजदूर दिवस पर अनोखा संकल्प लिया है। आज से वह हर रोज दर्जनों गायों को एक क्विंटल हरा चारा खिलायेंगे। उन्होंने आज अपने बेटी फबीहा खाँन के साथ अपनी इस पहल का शुभारंभ भी कर दिया है। 
कस्बा दातागंज के मंगल बाज़ार निवासी किसान नेता और काँग्रेस पीसीसी सदस्य आतिफ खांन जख्मी ने आज मजदूर दिवस पर बाद नमाज़े जुमा यह संकल्प लिया कि आज से वह हर रोज गायों को एक क्विंटल हरा चारा खिलायेंगे। यहाँ बता दें कि श्री खाँन के मंगल बाज़ार में दर्जनों भूखी गायों का झुंड बैठा रहता है। लॉकडाउन के चलते लोगों का गऊ प्रेम भी घरों में कैद हो गया है। ऐसे में गाय भुखमरी की कग़ार पर हैं जिसके चलते कुछ गायों की मृत्यु भी हो चुकी है। गायों की इस दुर्दशा को देखकर जय जवान जय किसान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष आतिफ खाँन ने यह संकल्प लिया है। वहीं आज पहले दिन उन्होंने अपनी बेटी फबीहा आतिफ खाँन के साथ दर्जनों गायों को चारा खिलाया। उनके इस संकल्प की चारों ओर सराहना हो रही है।


Popular posts
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image