लडके की शादी से ताऊ अप्रसन्न,दी जान से मारने की धमकी,पीडित पहुँचा कप्तान के पास

रिश्ता करने पर भड़का लड़के का ताऊ, घर में घुस कर दे ड़ाली जान से मारने की धमकी, पीडित ने कप्तान से लगाई गुहार।  बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में रहने बाले व्यक्ति ने अपने लड़के का रिश्ता कहीं लगा दिया जिससे खफा होकर लड़के का ताऊ आक्रोश में आ गया और लड़के के घर जा पहुंचा । और रिश्ता हटाने को दबाव बनाने लगा। और जान से मारने की धमकी भी दे ड़ाली, अब लड़के के पिता ने एस एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।   आपको बतादें की मामला थाना क्षेत्र सिविल लाइन के गांव आरिफपुर नवादा के रहने बाले जमीरूल ने अपने लड़के का रिश्ता कहीं तय कर दिया जिस पर लड़के का ताऊ नन्हे पुत्र गुलमुहम्मद भड़क गया और पीडित जमीरूल के घर अपने चारों बेटों के साथ जा धमका और रिश्ते को तोडऩे की बात करने लगा। पीडित की पत्नी शकीना घर पर अकेली थीं पत्नी के अनुसार नन्हें व पुत्रगण ने खूब हंगामा काटा गालीगलौज कर जान से  धमकी देकर चले गये। जिसकी तहरीर दिनाँक 28-05-2020 साम को 4बजे थाने में जमीरूल द्वारा दे दी गयी।  तहरीर की बात सुनकर आरोपी और भड़क गये। और उसी दिन बीती रात 9बजे आरोपी दोबारा असलहे व लाठी डंडे लेकर पीडित के घर में घुस आया और फिर गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया,  पीडित ने अब एस एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।