*गाज़ियाबाद: नहीं मिली शराब तो पिया सैनिटाइजर 2 लोगों की मौत*

*नहीं मिली शराब तो पिया सैनिटाइजर 2 लोगों की मौत 
 गाज़ियाबाद*



मोदीनगर लॉकडाउन के चलते सभी ठेके बन्द होने कि वजह से दो लोगो की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुछ लोगों ने शराब ना मिलने पर सैनिटाइजर शराब की तरह पी लिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोदीनगर क्षेत्र के बखरवा ग्राम में 3 व्यक्ति शराब के आदी थे। अचानक ही उनकी हालत बहुत खराब हो गयी परिजनो उन्हें अस्पताल मे लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने शराब ना मिलने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर लिया था जिसके कारण इनकी मृत्यु हो गई। बताते चलें बखरवा ग्राम के निवासी मंगत उम्र 62 वर्ष एवं पाली आयु 60 वर्ष विपिन 28 वर्ष यह शराब के आदी थे। जबकि बताते चलते शराब की सभी दुकानों को बंद किया गया है। शराब कहीं पर भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी के चलते ग्राम वासियों के मुताबिक इन दोनों ने सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर अधिक पीने के कारण इन दोनों की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसपी देहात नीरज जादौन, उप जिलाधिकारी सौम्या पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह, तहसीलदार उमाकांत तिवारी आदि मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी रफीक अहमद ने बताया कि दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।



*रिपोर्ट* 
*प्रशान्त तोमर*


Popular posts
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image