*बिनावर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए संवेदनशील ग्रामों का किया रूट मार्च*

बिनावर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए संवेदनशील ग्रामों का किया रूट मार्च                                                                  बदायूँ/बिनाबर:आज दिनांक 02/05/2020 को जनपद बदायूं के थाना बिनावर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी जनपद बदायूं के निर्देशानुसार आज थाना बिनावर पर मोटरसाइकिल स्क्वायड द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बिनावर थाना क्षेत्र के संवेदनशील करीब एक दर्जन गांवों कुतुबपुरथरा, सेवर मई, निजामपुर, रहमा, चंदन नगर, कान्हा नगला, सिकरोड़ी, बिनावर आदि में रूट मार्च किया गया। जिसमें लोगों से लॉक डाउन आदेशों का पालन करने के संबंध में निर्देशित किया गया साथ ही साथ यह भी संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन के आदेशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध महामारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। इस मौके पर रूट मार्च में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार, एस आई जीत सिंह, एस आई अजय शर्मा, एस आई उदयवीर सिंह, एस आई धनवीर सिंह, कांस्टेबल- सुशील कुमार, गोपाल सिंह, प्रेमवीर, अजीत कुमार, दानवीर, प्रमोद कुमार सहित आदि पुलिस बल मौजूद रहा।


Popular posts
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image