आज 36 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफे के रूप में कपड़े भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए गए

बदायूँ| 36 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा संचालित "लॉकडाउन राहत सेंटर" से राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफे के रूप में एक जोड़ी कपड़े भी जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक पहुंचाए गए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद "लॉकडाउन राहत सेंटर" के माध्यम से कर रहे हैं पूर्व मंत्री आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान का कहना है जिन लोगों के पास राशन सामग्री नहीं है और जो लोग रोजा रखते हैं उन रोजदार लोगों के लिए आबिद रजा साहब राशन सामग्री के साथ ईद के तोहफा के रूप में एक जोड़ी कपड़े दे रहे हैं जरूरतमंद लोग राशन सामग्री के साथ कपड़े लेकर काफी खुश नजर आये तथा आबिद रजा की तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआ देते नजर आए । राहत सामग्री बांटने में नईम सभसाद, पप्पन पीरजी, लालू, नजीब पूर्ब सभसाद, ढिल्लन भाई, मौलाना मंज़र, समर, साजिद खान, राशिद पेन्टर, आरिफ खान, सुरजीत,राजीब, दिनेश आदि का विशेष योगदान रहा।