महिला डॉक्टर पर दलित महिला का प्रसव न कराने का आरोप,जाति के आधार पर महिला डॉक्टर ने प्रसव कराने से किया मना

 महिला डॉक्टर पर दलित महिला का प्रसव न कराने का आरोप,जाति के आधार पर महिला डॉक्टर ने प्रसव कराने से किया मना,


अलीगढ़ में एक महिला डॉक्टर पर दलित महिला का प्रसव न कराने का आरोप लगा है। मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है।  जहां पीड़ित महिला महिला डॉक्टर के यहां प्रसव के लिए पहुंची थी,लेकिन आरोप है कि जाति के आधार पर महिला डॉक्टर ने प्रसव कराने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने भाजपा के महानगर मंत्री के साथ मिलकर सीएमओ को शिकायत की है।  पूरे मामले पर अलीगढ़ के सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वही महिला डॉक्टर के पति ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना था कि महिला डॉक्टर की तबीयत खुद ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्होंने 10 तारीख की रात से ही किसी मरीज का इलाज नहीं किया। जो महिला आरोप लगा रही है  उसके परिजन खुद धमकी दे कर गए थे। 


 दरअसल शिष्या पाड़ा क्षेत्र की रहने वाली रंजीता बाल्मीकि पत्नी सचिन बाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर सासनी गेट क्षेत्र के अन्नपूर्णा हॉस्पिटल में ले जाया गया। सचिन सफाई कर्मी हैं। लेकिन  आरोप है कि महिला चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। अन्नपूर्णा अस्पताल की डॉ अंजुला गुप्ता पर आरोप है कि क्योंकि वह महिला दलित थी इसलिए उसका इलाज नहीं किया गया। पूरे मामले की शिकायत एक स्थानीय नेता सन्देश राज के साथ मिलकर पीड़ित परिवार ने सीएमओ से की है। जिसके बाद अलीगढ़ के सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 


 - वही जिस महिला डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप लगा है उसका पक्ष रखते हुए महिला के पति डॉ राजीव का कहना है कि महिला डॉक्टर अंजुला गुप्ता की तबीयत खराब थी। जब यह महिला इलाज के लिए यहां पर आई थी तो उनको यह बता दिया गया कि वह ऊपर से नीचे नहीं आ सकती। क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए मरीज को किसी और अस्पताल में ले जाएं। डॉ राजीव का यह भी आरोप है कि मरीज ने यह भी कहा कि हम शिशिया पांडे के रहने वाले हैं आप इसलिए इलाज नहीं कर रहे हो। उन्होंने हम पर जबरन आरोप लगाए हैं। हम पर जो आरोप हैं वो बिल्कुल ही निराधार हैं। फिलहाल अब मामले में जांच सौंप दी गई है।