हजरतगंज के सभी रास्ते बंद राजधानी को बिल्लियों से घेरा(लवकुश पटेल)

हजरतगंज के सभी रास्ते बंद राजधानी को बिल्लियों से घेरा(लवकुश पटेल)
 लखनऊ।राजधानी में लॉकडाउन सख्ती से लागू कराने को शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर शक्ति बरती। सुबह से शाम तक आम जनता के वाहनों का संचालन बंद कराने से शहर के मुख्य मार्गों पर आवाजाही ना के बराबर दिखी। हालाकी गलियों में लोग दोपहिया वाहन लेकर दौड़ते रहे उधर हजरतगंज और आसपास के 1 किलोमीटर दायरे में स्थित मुख्यमंत्री आवास, लोक भवन, राज्य भवन और बापू भवन जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए। शहर में आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने को जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा समेत अन्य अधिकारी घूम घूम कर हालात का जायजा लेते रहे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि हजरतगंज चौराहा पार करना अब आसान नहीं होगा, यहां पर पहुंचने वाले हर रास्ते को पुलिस में बंद करा दिया है। चौराहे की सभी रास्तों पर सख्ती बरती जा रही है फिर पुलिस प्रशासन आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन व पास धारकों को निश्चित समय में ही आने जाने की अनुमति है। नरही, पार्क रोड, बंदरिया बाग, लाल बत्ती चौराहा, अलका तिराहा, शाहनजफ तिराहा, बापू तिराहा और प्रतिभा सिनेमा हॉल के आसपास के सभी रास्ते आम यातायात को बंद कर दिया गया है। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रुकवा दिया गया है। पुलिस कर्मी सिर्फ उन्हें वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैंया जिनके पास ड्यूटी पास है। शहर के महत्वपूर्ण इलाके वॉलिंटियर चौराहा, चारबाग, आलमबाग, इको गार्डन, गोमती नगर, चिनहट, विभूति खंड के अलावा पश्चिम क्षेत्र कैसरबाग अमीनाबाद, नाका, ऐशबाग,  चौक, सफदरगंज, वजीरगंज,के साथ ही उत्तरी इलाके में पॉलिटेक्निक चौराहा, निशातगंज चौराहा, आईटी चौराहा, गोल मार्केट चौराहा, कपूरथला चौराहा, पुरनिया से जानकीपुरम, मड़ियाहूं, अलीगंज, गाजीपुर, और इंदिरा नगर के कई इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।


Popular posts
प्रशासनिक उदासीनता और सम्वन्धित विभाग की लापरवाही के कारण नमूना वनकर रह गया है इंडिया मार्का हैंडपम्प|-रिपोर्ट शिबेन्द्र यादव बिनावर
Image
बदायूँ गौरव क्लब द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन  पोस्टर प्रतियोगिता-अमन मयंक शर्मा
Image
कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को सपाईयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
Image
मण्डल मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु रखी गई आधारशिला।
Image
भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति। उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।
Image