*बृद्धजनो की सेवा ही मानव धर्म टिंकू शाक्य*

*बृद्धजनो की सेवा ही मानव धर्म टिंकू शाक्य*
आज बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव बाँस बरौलिया स्तिथि वृद्धाश्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के द्वारा  श्री धर्मेंद्र यादव जी की प्रेरणा से रह रहे  बुजुर्गों को पहले सेनेटाइजर कराकर मास्क पहना कर शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फल वितरण किये आश्रम में रोशनी के लिए सोलर लाइट भी भेंट की। रविन्द्र शाक्य ने कहा कि हम सभी को बुजुर्गों की सदैव सेवा करते रहना चाहिए।बुजुर्गों की सेवा ही हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। टिंकू शाक्य ने कहा की वुजुर्गो की कृपया से हम सभी को एक नई ऊर्जा व खुसी मिलती है।वर्तमान में हमारा देश महामारी कोरोना जैसी गंभीर वीमारी से जूझ रहा हैं हम सभी को चाहिए कि सरकार के द्वारा बनाये गए नियमो व लॉक डाउन का पालन करना चाहिए तभी हम लोग कोरोना से लड़ सकेंगे।कोरोना से बचने के लिए सभी लोगो को अपने अपने घरों पर ही रहना चाहिए।ज्यादा आवयकता पड़ने पर ही वाहर जाए।नियमत रूप से हाथ व कपड़ो को धोते रहना चाहिए। 
 यह कार्यक्रम लॉक डाउन का पालन करते हुए किया गया। 
इस मौके पर नीरज शाक्य वेद व्यास शर्मा मौजूद रहे।