*बदायूँ/दातागंज:ग्राम प्रधान का बेटे विनोद का फंदे पर लटका मिला शव*

दातागंज : ग्राम प्रधान का बेटे विनोद का फंदे पर लटका मिला शव
*रिपोर्ट मनोज गुप्ता दातागंज*
दातागंज नगर के अरेला मोहल्ले में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान के बेटे का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। युवक अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह लाश लटकी देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह फौजी गांव के प्रधान हैं। उनका बेटा विनोद (55) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के अरेला मोहल्ले में रहता था। बताते हैं कि मंगलवार रात विनोद अपने घर के पिछले हिस्से में एक कमरे में सोया था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे अगले हिस्से में सो रहे थे। रात किसी समय उठकर विनोद ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
बुधवार सुबह पत्नी और बच्चे उठे तो विनोद की फंदे पर लाश लटकी देखकर उनके होश उड़ गए। उनके परिवार में अचानक चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने ही लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के मुताबिक युवक नशीले पदार्थों का सेवन करने का आदी था। मृतक विनोद के तीन बच्चे है। नशा करने को लेकर ही घर में विवाद होता था शायद इसी वजह से युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
*दातागंज से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट*