अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा,तीन डॉक्टरों सहित आठ पॉजिटिव केस

अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा,तीन डॉक्टरों सहित आठ पॉजिटिव केस


 यूपी के अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अभी तक अलीगढ़ में 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें से एक की मौत हो चुकी है,व एक ठीक होकर जा चुका है।  इसके अलावा तीन डॉक्टरों सहित आठ एक्टिव केस अभी अलीगढ़ में है। जहां-जहां पॉजिटिव केस मिलते जा रहे हैं प्रशासन उन क्षत्रों को सेनेटाइज करा रहा है। आज जयगंज क्षेत्र में भी एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में कुल 3 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छेरत मेडिकल कॉलेज में नौ अप्रैल से क्वारंटाइन शाहजमाल फैज मस्जिद से लाए गए 10 जमाती शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिए गए। जिले का सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव व फीरोजाबाद निवासी युवक इसी मस्जिद से पकड़ा गया था। वह हरदुआगंज कोरोना अस्पताल में भर्ती है और ठीक हो चुका है।


 अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया की अभी तक जो जिले में टोटल पॉजिटिव संख्या 10 आई है, इसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। उसमें एक आदमी ठीक होकर जा चुका है। 8 बचे हैं। आठ हमारे पास पॉजिटिव केस है जिसमें 3 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर है। जिनका कोरोना पॉजिटिव आया है। उसके अलावा उस्मान पाड़ा, धोर्रा ,सर सैयद नगर, जयगंज से अलग अलग केस आए हैं ,सबको कंटेन कर दिया है। सब जगह सेनेटाइज करा दिया है। जहां जहां उनके कांटेक्ट है उन को ट्रेस किया जा रहा है। उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। पूरे एरिया की सेनेटाइज कराया जा रहा है।