अलीगढ़ बेटी से मिलने आया परिवार, लॉक डाउन में फंसने पर छिपाया धर्म, 22 लोग क्वारंटीन

अलीगढ़ बेटी से मिलने आया परिवार, लॉक डाउन में फंसने पर छिपाया धर्म, 22 लोग क्वारंटीन                       महानगर अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर गली-2 से पुलिस ने आजमगढ़ और कुशीनगर के समुदाय विशेष के 13 लोगों को पकड़ा। यह लोग सात साल पहले प्रेमी संग घर से निकली बेटी को तलाशते हुए उससे मिलने यहां पहुंचे थे। लॉक डाउन में फंसने पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से अपना धर्म छिपाकर बेटी के पास ही रहने लगे। उनके रहन-सहन व हॉव-भाव से जब इसकी भनक इलाके के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से बाहरी 13 लोगों सहित कुल 22 लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ में विधिक कार्रवाई पर विचार चल रहा है। सीओ द्वितीय के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि समुदाय विशेष के कुछ बाहरी लोग हिंदू बाहुल्य इलाके में रह रहे हैं।इस पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से 13 बाहरी लोगों को पकड़ा। यह सभी आजमगढ़ और कुशीनगर के निकले। पूछताछ में पता लगा कि पकड़े गए लोगों की बेटी ने सात साल पहले अलीगढ़ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था।प्रेम विवाह के बाद लड़की ने अपना नाम और धर्म बदल लिया। लड़का यहां एक फैक्टरी में निकिल पॉलिश का काम करता है। दोनों करीब पांच माह से डोरी नगर गली 2 में किराए के मकान में रह रहे हैं। यह खबर लॉकडाउन से पहले परिवार वालों को लगी तो वह अपने रिश्तेदारों संग बेटी से मिलने 18 मार्च को आ गए। तीन दिन बेटी के पास रुके। इसी बीच जनता कफ्र्यू और फिर लॉक डाउन की घोषणा हो गई। इस पर वह सभी यहां फंस गए। बेटी के प्रेम विवाह और उसके धर्म की जानकारी छिपाने और पुलिस द्वारा बाहरी जमाती जानकार पकड़े जाने के डर से उन्होंने अपना धर्म भी छिपा लिया। 


V/0 - देश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन किया हुआ है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहे। प्रशासन ने अब घर-घर जाकर सर्वे करना शुरू कर दिया है कि कोई व्यक्ति बाहर का आकर तो नहीं रह रहा या बीमार तो नहीं है। इसके लिए कई टीमें बनाई हुई है। अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में जब एक टीम सर्वे करने गई तो उसे एक मकान में 22 लोग मिले। इनमें से कुछ लोग दूसरे समुदाय के भी थे। सूचना पर हड़कंप मच गया तत्काल मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, इलाका पुलिस व तमाम स्वास्थ विभाग की टीमें पहुंच गई। पूरे घर को सैनिटाइज करवा दिया गया है और पुलिस मामले में जानकारी कर रही है।


V/0 - दरअसल गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर मोहल्ले में छत्रपाल नामक व्यक्ति ने खैर क्षेत्र की एक मुस्लिम लड़की झुन्नी से कुछ साल पहले विवाह किया था। झुन्नी का नाम अब पूजा है। उन के तीन बच्चे हैं। लॉक डाउन से पहले करीब 19 मार्च को छत्रपाल के ससुराल पक्ष के कुछ लोग वहां पर उनसे मिलने आए थे जो लॉक डाउन में ही फंस कर रह गए। तभी से ये लोग यहीं रह रहे हैं। यह लोग छत्रपाल की पत्नी जुन्नी उर्फ पूजा के भाई भाभी और बहन व् बच्चे हैं जिनकी संख्या 8 है। साथ ही छत्रपाल जिस मकान में रहता है वहां मकान मालिक के अलावा एक अन्य परिवार भी रहता है। कुल मिलाकर यहां इस मकान में 3 परिवार रहते हैं। तीनों परिवार में कुल सदस्य 22 है। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जब पूरी जानकारी की तो वहां कोई भी ऐसे संदिग्ध चीज उनको नहीं मिली। लेकिन ऐहतियातन पूरे घर को सैनिटाइज करवा दिया है और स्वास्थ विभाग की टीम वहां पर सभी लोगों के सैंपल ले रही है। इनमें से एक को सर्दी खांसी की शिकायत थी।


बाइट - संजीव केला - सेक्टर मजिस्ट्रेट


बाइट - निधि - प्रभारी सर्वे टीम  


बाइट - मकान मालिक