पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूँ ने 35 लाख रुपया लोकसभा क्षेत्र बदायूँ के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर को दिलवाया इसको लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा जातीय राजनीति|

सफी अहमद ने  सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा  की धर्मेंद्र यादव जी पूर्व सांसद बदायूँ ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए 35 लाख रुपया लोकसभा क्षेत्र बदायूँ के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर को दिलवाया है।
सवाल यह है कि क्या गुन्नौर में ही स पा को वोट मिलते है और धर्मेंद्र जी वहीं के सांसद है तथा सहसवान, बिसौली, बिल्सी, बदायूँ में उनका कोई वोटर नहीं है।
या केवल कोरोना का संक्रमण गुन्नौर की जनता में ही फैल रहा है बाकी कही कोई बीमार नहीं होगा।
जातीय राजनीति करने बालों से इससे जायदा अपेक्षा भी नही हो सकती। अब बाकी जनता को सोचना है।
 शफ़ी अहमद 
जिलाध्यक्ष
युवा कांग्रेस बदायूँ