*बदायूँ जिले के कस्बा और समेत पूरे यूपी में पसरा सन्नाटा, जानें- प्रमुख शहरों का हाल।*

बदायूँ जिले के कस्बा और समेत पूरे यूपी में पसरा सन्नाटा, जानें- प्रमुख शहरों का हाल।



सहसवान कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़ी जंग में यूपी के बदायूँ जिले में जोरदार समर्थन।


सहसवान सुबह से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों से जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे लोग।


सहसवान बदायूँ कोरोना वायरस के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बिगुल फूंक दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की खातिर यूपी सहित देश की जनता एकजुट है। प्रदेश भर में लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं। तमाम शहरों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा है। प्रमुख तीर्थस्थलों मथुरा, वाराणसी, काशी और अयोध्या में सन्नाटा पसरा है। मुस्लिम लोगों ने  मस्जिदों में नमाज पढ़ी और मंदिरों में जनता कर्फ्यू की वजह से पूजा-पाठ की, लेकिन भक्तों के बिना। पहली बार श्रद्धालुओं के बिना भगवान का भोग लगा और आरती हुई। जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को भक्तों ने सरयू, गंगा और गोमती में डुबकी नहीं लगाई। व्यापारिक शहर बदायूँ , सहसवान , बिल्सी, मुजरिया, इस्लामनगर , जरीफनगर,और समेत प्रमुख नगरों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा है। लोग घरों में हैं। नवाबों की नगरी  बदायूं शहर के कस्बे में भी प्रमुख बाजार बंद हैं। सहसवान मुन्नी लाल हलवाई चौराहा, शाहबाजपुर पुलिस चौकी ,और बदायूं बस स्टैंड ,बिसौली बस स्टैंड ,जैसे ऐतिहासिक स्थलों से लोग नदारद हैं।


सहसवान में नवाबों की नगरी में रहा सन्नाटा मुख्य चौराहे पर पुलिस बल रहा तैनात।


सहसवान रविवार सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। पेट्रोल पंप सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद हैं। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट है। बदायूं जिले के कस्बा  सहसवान में सभी दुकानें बंद हैं। दो दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस लोगों को कोरोना से जुड़े जरूरी निर्देश दे रही है। कोई हलचल नहीं हैं। टैक्सी खड़ी हैं। लोग पैदल ही निकल रहे हैं।  जैसे  शहवाजपुर पुलिस चौकी जगीराबाद, अकराबाद, मोहद्दीनपुर, बदायूं बस स्टैंड, मुन्नी लाल हलवाई चौराहा ,बदायूं बस, शहर के प्रमुख बाजारों सहित सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा है।