पार्टी के निर्देश पर बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भाजपा पदाधिकारियों ने परिजनों का जाना हाल।

बगरैन। पार्टी के निर्देश पर बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भाजपा पदाधिकारियों ने परिजनों का जाना हाल। बीते दिनों झगड़े का बीच बचाव करने के दौरान हो गई थी बूथ अध्यक्ष की मौत।
बीते दिनों भाजपा बूथ अध्यक्ष नेकपाल शर्मा ग्राम  बगरैन की बीच-बचाव करने के दौरान मृत्यु हो गई थी जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के निर्देश पर रविवार को भाजपा बगरैन मंडल अध्यक्ष ठाकुर लालू सिंह ने मृतक अनेक पाल शर्मा के घर जाकर परिजनों का हाल जाना। कोरोना जैसी महामारी में लॉक डाउन के चलते परिजनों को कोई समस्या तो नहीं के बारे में जानकारी ली और पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान डॉ. सूरजपाल,महेश गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,दीनदयाल माहेश्वरी, आदि मौजूद थे।