*छूटे पात्र व्यक्तियों के बनवाऐं राशन कार्ड ₹1000 की मदद- मुख्य सचिव*

छूटे पात्र व्यक्तियों के बनवाए राशन कार्ड ₹1000 की मदद- मुख्य सचिव 
लखनऊ- प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने उन सभी पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं, जो जिनके पास पहले से यह कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों को ₹1000 की सहायता भी दी जाए इस बात को उन्होंने सभी मंडलायुक्त डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है।
 उन्होंने राशन कार्ड बिहीन गरीबी व निराश्रित व्यक्तियों विशेषकर मुसहर,थारू व वन टांगिया समुदाय के लोगों की सूची एकत्र कर उन्हें ₹1000 की सहायता और निशुल्क राशन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। पुजारियों,  पादरियों ग्रंथियों को भी सहायता व भोजन की व्यवस्था कराने को कहा,उन्होंने कहा होम डिलीवरी व कम्युनिटी किचन के कामों के लिए ही रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जा सकती है।


Popular posts